Samay Raina Show:कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर चर्चा में है। शो के नए सीजन के एपिसोड 6 में एक ऐसा पल देखने को मिला, जब समय रैना ने एक कंटेस्टेंट को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे पर संभावित मजाक करने से बीच में ही रोक दिया। समय ने कंटेस्टेंट से ऐसा जवाब देने को कहा, जिसे एपिसोड में शामिल किया जा सके।
एपिसोड के दौरान एक कंटेस्टेंट ने फ्लाइट्स को लेकर अपने डर के बारे में बताया। इस पर समय रैना ने मजाकिया अंदाज में उससे पूछा कि क्या फ्लाइट्स महंगी होने की वजह से उसे डर लगता है।कंटेस्टेंट विजय ने जवाब देते हुए कहा कि वह अहमदाबाद से है। इसके बाद उसने पिछले साल की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह छत पर बैठा था, तभी उसके दोस्त का फोन आया और उसने कहा- ‘बाईं तरफ देखो। कंटेस्टेंट की बात से समय रैना को अंदाजा हो गया कि वह 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की ओर इशारा कर रहा है।
समय रैना ने तुरंत रोक दिया
संवेदनशील घटना पर मजाक बनने की आशंका को देखते हुए समय रैना ने कंटेस्टेंट को बीच में ही रोक दिया। उन्होंने उससे कहा कि क्या वह इसका कोई दूसरा जवाब दे सकता है, जिसे एपिसोड में रखा जा सके।इसके बाद कंटेस्टेंट ने अपना जवाब बदलते हुए कहा कि उसे फ्लाइट्स महंगी होने की वजह से डर लगता है। इस तरह संभावित विवादित मजाक को शो में आगे बढ़ने से रोक दिया गया।
'अहमदाबाद में मेरे अपने शो नहीं हो पा रहे’
इस बातचीत के बाद समय रैना ने अहमदाबाद में अपने शो नहीं हो पाने का जिक्र किया। उन्होंने गुजरात में दोबारा परफॉर्म करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें गुजरात में शो करना बहुत पसंद है।समय ने अहमदाबाद के अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि अगर वे यह शो देख रहे हैं तो उन्हें अहमदाबाद में परफॉर्म करने की अनुमति दी जाए।
रणवीर अल्लाहबादिया विवाद के बाद चर्चा में आया था शो
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पहले भी बड़े विवाद में रह चुका है। 2025 में शो के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया की विवादित टिप्पणी के बाद व्यापक विरोध हुआ था। इसके बाद समय रैना और शो से जुड़े अन्य लोगों को कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
Also read: 'सिर्फ 2-3 फीसदी हुई ग्रोथ...'अब GDP को लेकर किए जा रहे नए दावे; स्टॉक मार्केट के दिग्गज ने क्या कहा